ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस, राहुल-मनमोहन ने काटा केक
By Deshwani | Publish Date: 28/12/2018 2:40:11 PM
कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस, राहुल-मनमोहन ने काटा केक

नई दिल्ली। आज देशभर में कांग्रेस का स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के मौके पर आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ध्वजारोहण किया और केक काटकर जश्न मनाया।

 
गांधी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा। कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा कि 133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।
 
आपको बता दें कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे। 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS