ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
‘जन गण मन’ कई सालों से देश को एकजुट रख रहा है : ममता बनर्जी
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2018 4:51:08 PM
‘जन गण मन’ कई सालों से देश को एकजुट रख रहा है : ममता बनर्जी

गंगासागर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ ने देश के लोगों को एकजुट किया है और वर्षों से उन्हें प्रेरित कर रहा है।

 
यह गीत नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा था और पहली बार 1911 में गाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत आजादी के लिए देश के संघर्ष में बंगाल की भूमिका को दिया गया सम्मान है।
 
बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जन गण मन 1911 में आज के दिन पहली बार गाया गया था। हमारा राष्ट्रगान हमें एकजुट करता है और वर्षों से देश को प्रेरित कर रहा है।’’ 
 
उन्होंने कहा, ‘‘रबिंद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान चुनना आजादी के आंदोलन में बंगाल की अहम भूमिका को सम्मान देना भी है।’’ संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को ‘जन गण मन’ को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रगान चुना था। इस गीत का हिंदी में अनुवाद आबिद अली ने किया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS