राष्ट्रीय
पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, राजौरी की चौकियों और गांवों पर की गोलाबारी
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2018 12:44:35 PMजम्मू। पाकिस्तानी सेना ने आज जम्मू कश्मीर के राजौरी जिलेे में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के भारतीय अग्रिम सैन्य चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय अग्रिम सैन्य चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सुबह नागारिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। हलांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूूचना नहीं है लेकिन एहतियातन सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे मेंं आने वाले सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।