ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई से सटे ठाणे में 2 मेट्रो प्रॉजेक्ट परियोजनाओं का किया शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 18/12/2018 5:23:18 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई से सटे ठाणे में 2 मेट्रो प्रॉजेक्ट परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मुंबई। प्रधानमंत्री मोदी ने आज मुंबई से सटे ठाणे में दो मेट्रो प्रॉजेक्ट का शिलान्यास करते हुए कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। पीएम ने कांग्रेस शासन के दौरान मेट्रो परियोजना की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि आठ साल के दौरान केवल 11 किलोमीटर मेट्रो का काम हुआ। पीएम ने इस दौरान कहा कि 2014 के बाद मेट्रो लाइन बिछाने की गति बढ़ी है। पीएम ने मेट्रो प्रॉजेक्ट समेत 33 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।  

 
पिछली सरकार पर सवाल उठाते हुए पीएम ने कहा, 'मुंबई में 2006 में मेट्रो परियोजना की शुरुआत की गई थी, लेकिन आठ साल तक क्या हुआ? मामला कहां अटक गया?' उन्होंने कहा, 'पहली लाइन आठ साल बाद 2014 में शुरू हो सकी और वह भी 11 किलोमीटर की। आठ साल में केवल 11 किलोमीटर?' उन्होंने कहा कि साल 2022 से 2024 के बीच मुंबई वासियों को पौने 3 सौ किलोमीटर की मेट्रो रेल लाइन उपलब्ध हो जाएगी। 
 
पीएम ने कहा, '2014 के बाद हमने तय किया कि मेट्रो लाइन बिछाने की स्पीड भी बढ़ेगी और स्केल भी बढ़ेगी। पिछले चार साल में मुंबई में मेट्रो का जाल बिछाने के लिए अनेक नई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। इसी सोच पर चलते हुए आज दो और मेट्रोलाइनों का शिलान्यास किया गया है। यानी आने वाले 3 साल में यहां 35 किलोमीटर की मेट्रो क्षमता और जुड़ जाएगी।' 
 
उन्होंने कहा, 'आज भी यहां 33 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास किया गया है और उसमें दो मेट्रो लाइन्स भी शामिल हैं। ठाणे में 90 हजार गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए अपने घरों के निर्माण से जुड़े प्रॉजेक्ट की भी शुरुआत की गई है।' उन्होंने कहा कि मेट्रो वैकल्पिक परिवहन साधनों के रूप में सबसे प्रभावशाली माध्यम बनता जा रहा है। 
 
पीएम ने इस दौरान मुंबई और ठाणे को देश का गौरव बताते हुए कहा, 'मुंबई और ठाणे देश का वह हिस्सा है जिसने देश के सपनों को साकार करने में मदद की है। छोटे-छोटे गांवों-कस्बों से आए सामान्य लोगों ने यहां बड़ा नाम कमाया है, देश को गौरवान्वित किया है। यहां जन्म लेने वालों, यहां रहने वालों का हृदय इतना विशाल है कि सबको अपने दिल में जगह दी है। तभी तो यहां पर पूरे भारत की तस्वीर एक ही जगह दिखती है। जो भी यहां आता है वो मुंबइया रंग में रंग जाता है, मराठी परंपरा का हिस्सा हो जाता है।' 
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज मुंबई का विस्तार हो रहा है, चारों ओर विकास हो रहा है। लेकिन इसके साथ-साथ यहां संसाधनों पर भी दबाव बढ़ा है। विशेषतौर पर यहां के ट्रांसपोर्ट सिस्टम, सड़क और रेल व्यवस्था पर इसका प्रभाव दिखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीते चार-साढ़े चार वर्षों में मुंबई और ठाणे समेत इससे सटे तमाम इलाकों के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर करने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं।' 
 
ठाणे के कल्याण में परियोजनाओं के भूमिपूजन समारोह के अवसर पर पीएम ने जनसभा को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, 'मुंबई में पूरे भारत की तस्वीर दिखती है। आज मुंबई का विस्तार और विकास तोजी से हो रहा है और इसके संसाधनों पर दबाव भी बढ़ा है। परिवहन, सड़क और रेल व्यवस्था पर भी दबाव पड़ता है क्योंकि परिवहन विकास का आधार है।' पीएम ने कहा कि मुंबई, ठाणे और इससे सटे इलाकों में तेजी से ट्रांसपोर्ट सिस्टम का विकास किया गया है। 
 
मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा, ' केंद्र सरकार ने तय किया है कि साल 2022 में, जब देश आजादी का 75वां पर्व मना रहा हो, तब देश के हर परिवार के पास अपनी पक्की छत हो, अपना पक्का घर हो। इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए आज यहां 90 हजार और नए घर बनाने की शुरुआत हुई है। मुझे बताया गया है कि 3 साल के भीतर ये घर बनकर तैयार हो जाएंगे।' 
 
पीएम ने इस दौरान कहा, 'प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारी सरकार ढाई लाख रुपये तक की मदद सीधे बैंक में जमा कर रही है यानी लोन का अमाउंट सीधे ढाई लाख रुपये घट जाता है। यानी निम्न और मध्यम वर्ग की मदद होम लोन में भी की जा रही है। इसके अलावा, पहले के मुकाबले होम लोन पर ब्याज दर भी काफी कम हुई है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत कमजोर तबके के लोगों को, निम्न आय वर्ग वालों को साढ़े 6 प्रतिशत की इंटरेस्ट सब्सिडी भी दी जा रही है। मिडिल इनकम ग्रुप वालों को भी 3 से 4 प्रतिशत की इंटरेस्ट सब्सिडी दी गई है।' 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS