ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कमलनाथ बने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री, 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 4:48:56 PM
कमलनाथ बने मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री, 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस

भोपाल। कमलनाथ मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। भोपाल के जंबूरी मैदान में आज उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी उपस्थित रहे। इनके अलावा विपक्ष के कई और भी नेता यहां पहुंचे।

 
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 15 साल तक मध्य प्रदेश की कमान संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस मौके पर मौजूद रहे।
 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अन्य नेता भी समारोह में शामिल हुए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी मंच पर मौजूद रहे। आरजेडी के तेजस्वी यादव भी यहां पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, कैलाश जोशी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। आयोजन में बसपा प्रमुख मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अनुपस्थिति चर्चाओं में रही। 
 
इस भव्य समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। साधु-संतों की टोलियां भी यहां पहुंची। शपथ से पहले साधु-संतों की टोली ने श्वस्तिवाचन (मंत्रोच्चारण) किया। शंख ध्वनि भी गूंजी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS