ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
देशद्रोहियों के हाथ में खेल रही है कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 4:18:56 PM
देशद्रोहियों के हाथ में खेल रही है कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर

लखनऊ। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सुरक्षा ना चाहने वाली ताकतों के हाथों में खेल रही है। जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में राफेल मामले को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी देश की सुरक्षा नहीं चाहने वालों के हाथों में खेल रही है। कांग्रेस देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है, यह एक बड़ा पाप है। इसके लिए उसे देश तथा सेना से माफी मांगनी चाहिए।

 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कोई भी रक्षा सौदा बिचौलिए के बिना नहीं होता था। कांग्रेस ने अपनी पिछली सरकार के शासनकाल में चार साल तक राफेल का सौदा इसलिए नहीं किया क्योंकि उसे कोई बिचौलिया नहीं मिला।
 
जावड़ेकर ने कहा उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद कांग्रेस के सारे झूठ बेनकाब हो गए। कांग्रेस ने राफेल मामले पर सरकार पर आरोप इसलिए लगाए, क्योंकि वह खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है जबकि मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS