ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 12:57:52 PM
कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस नेता कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया कि बहरहाल आज शपथ ग्रहण समारोह में बनर्जी के भोपाल नहीं जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसे कांग्रेस विपक्षी एकता के तौर पर पेश करना चाहती है। त्रिवेदी ने कहा, ‘‘मुझे पार्टी प्रमुख (बनर्जी) ने सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है।’’
 
कांग्रेस ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा कार्यक्रम के लिए बनर्जी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया।
 
बनर्जी ने पहले क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर संघीय मोर्चा की अवधारणा की शुरुआत की थी और नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के अलावा द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन के साथ उनकी घनिष्ठता नजर आई। लेकिन कांग्रेस के साथ उनकी ऐसी गर्मजोशी नहीं दिखी।
 
छिंदवाड़ा से नौवीं बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे कमलनाथ वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वह 15 साल के बाद प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार के मुखिया होंगे।  230 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं और उसे कुल 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS