ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2018 10:55:12 AM
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ

नई दिल्ली।  तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री आज शपथ लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। साथ ही सोनिया गांधी और कई अन्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के पहुंचने की उम्मीद है।

 
आज राजस्थान में सुबह करीब 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। यहां अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उसके बाद मध्य प्रदेश में दोपहर करीब एक बजे कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ समारोह में राहुल गांधी हिस्सा लेंगे। उनके अलावा समारोह में सोनिया गांधी और कई अन्य कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने की उम्मीद है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS