राष्ट्रीय
कमलनाथ बने मध्यप्रदेश के सीएम, 17 दिसंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2018 10:13:01 AMनई दिल्ली/भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद आखिरकार काफी गहमागहमी के बाद मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री तय हो गया है। गुरुवार दिन भर कांग्रेस आलाकमान की बैठकों के बाद कमलनाथ विधायक दल के नेता चुने गए। अब वे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ 17 दिसंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आज कमलनाथ राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। कमलनाथ राज्यपाल आनंदी बेन से सुबह 10:30 बजे मुलाकात करने जाएंगे। माना जा रहा है कि कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल के साथ शनिवार को शपथ लेंगे।
गुरुवार को दिल्ली और भोपाल में दिनभर चली रस्साकसी के बाद देर रात कमलनाथ के नाम का ऐलान मुख्यमंत्री के तौर पर किया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। कमलनाथ छिंदवाड़ा से नौ बार के सांसद रहे हैं। उन्हें चुनाव से ऐन वक्त पहले कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।