राष्ट्रीय
राजस्थान: कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, आज मुख्यमंत्री का नाम होगा तय
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2018 10:58:15 AMनई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कुल 199 सीटों में से कांग्रेस ने 99 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं बीजेपी ने 73 सीटें जीती हैं। कांग्रेस राजस्थान में बहुमत के आंकड़े के लगभग पास पहुंच गई है और सरकार बनाने की तैयारी में है।
आज जयपुर में कांग्रेस की दो अहम बैठकें होनी हैं।
अशोक गहलोत ने बातचीत में कहा 'यह जनादेश बीजेपी के कुशासन के खिलाफ है। जनता इनके झूठे वादों और जुमलों को समझ चुकी है। यह परिणाम लोकसभा चुनाव की दिशा तय कर रहे हैं। पार्टी के सभी नेताओं को आलाकमान का फैसला मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे जो भी पद देगी वो मुझे कुबूल होगा। सीएम का नाम दोपहर बाद तक तय हो जाएगा।