ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राजस्थान: साथ नजर आए सचिन पायलट और अशोक गहलोत, विधायक दल की बैठक कल
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2018 5:32:49 PM
राजस्थान: साथ नजर आए सचिन पायलट और अशोक गहलोत, विधायक दल की बैठक कल

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ नजर आए। दोनों ने मीडिया को विक्ट्री साइन दिखाया. बता दें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद के दावेदारी की दौड़ में आगे हैं। 

 
वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। विधायक दल की बैठक में सम्मिलित होने के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से के सी वेणुगोपाल पहुंच गए हैं। 
 
राज्य की 200 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 101 का है। फिलहाल राज्य की 199 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। रामगढ सीट पर बाद में मतदान होगा। रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व अनेक केंद्रीय मंत्रियों के धुंआधार प्रचार के बावजूद भाजपा राजस्थान में वापसी करती नजर नहीं आ रही है। राजे के ज्यादातर प्रमुख मंत्री अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS