राष्ट्रीय
विधानसभा चुनाव: हैदराबाद से AIMIM के अकबरुद्दीन ओवैसी जीते
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2018 11:40:36 AMनई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ज्यादातर सीटों के रुझानों के बीच तेलंगाना से पहला नतीजा सामने आया है। AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने चंद्रयान गुट्टा सीट से जीत दर्ज की है। तेलंगाना में हैदराबाद के आसपास के इलाके को AIMIM का गढ़ माना जाता है।
गैर आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अकबरुद्दीन ओवैसी ने 20000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भाजपा ने मुस्लिम महिला प्रत्याशी सैयद शहजादी को मैदान में उतारा था। शहजादी आरएसएस की छात्र इकाई एबीवीपी के साथ जुड़ी रही हैं।
चंद्रयान गुट्टा परंपरागत रूप से AIMIM की सीट रही है और यहां से अकबरुद्दीन ओवैसी चार बार चुनाव जीत चुके हैं। वो पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं। AIMIM को कट्टरपंथी पार्टी माना जाता है और असद्दीन ओवैसी अक्सर अपने भड़काऊ बयानों के लिए विवादों में रहते हैं।