ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
बुलंदशहर हिंसा: चार आरोपियों को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 4/12/2018 3:20:05 PM
बुलंदशहर हिंसा: चार आरोपियों को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली/बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोकशी के बाद हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने चमन, देवेंद्र, आशीष और सतीश नामक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि योगेश राज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा हिंसा को लेकर दर्ज की गई रिपोर्ट में योगेश राज को भी नामजद किया गया था। योगेश राज ने इससे पहले गौ हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।

 
एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया कि इस केस में उन्‍होंने बताया कि पुलिस की 6 टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्‍होंने यह भी बताया कि इन्वेस्टीगेशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। उन्होंने कहा किसी भी निर्दोष को नहीं परेशान किया जाएगा। 
 
जानकारी के अनुसार,इनके अलावा पुलिस ने 6 अन्‍य लोगों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा गोकशी के अलावा हिंसा के मामले में दर्ज की गई एफआईआर में योगेश राज समेत 27 लोग नामजद हैं, जबकि 60 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।
 
उल्‍लेखनीय है कि पुलिस ने गोकशी के मामले में नयाबांस गांव निवासी योगेश राज की तहरीर पर गांव के सात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
 
उधर, इस मामले में यूपी पुलिस ने बीती रात जनपद और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुबह तक दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि अभी भी एसआईटी की तरफ से छापेमारी की जा रही है। 
 
बता दें सोमवार को कथित गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना में भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। जब पुलिस चिंगरावठी इलाके में गोकशी की अफवाह फैलने के बाद उमड़ी अक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही थी, तभी इंस्पेक्टर एसके सिंह को सिर में गोली मार दी गई थी। इसके अलावा उनके सिर, कमर, घुटना समेत शरीर के कई जगहों पर डंडों से चोट के निशान भी मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने सुबोध कुमार की सरकारी पिस्टल और 3 मोबाइल फोन लूट लिए। इस घटना में एक युवक भी मारा गया। बुलंदशहर में तनावपूर्ण स्थिति के चलते बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS