राष्ट्रीय
बुलंदशहर : गोकशी के शक में भड़की भीड़, पथराव-आगजनी में इंस्पेक्टर की मौत
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2018 4:13:41 PMनई दिल्ली/बुलंदशहर। बुलंदशहर में आज गोकशी के शक में लोग भड़क गए। आक्रोशित लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। इसके बाद लोगों ने पथराव भी शुरू कर दिया। उपद्रव के दौरान लोगों ने पुलिस भी पथराव किया। इसमें स्याना में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत सिर पर पत्थर लगने से हो गई। साथ ही दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस उपद्रव के देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि गोकशी के शक पर भड़के लोगों की झड़प पुलिस के साथ भी हुई। लोगों ने चिंगरावठी चौराहे पर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ा तो लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी स्याना सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई।
घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र की चिंगरावठी इलाके की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस घटना में एक ग्रामीण को भी गोली लगने की सूचना है। बवाल के बाद मौके पर आईजी मेरठ जोन घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं।