ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
छत्तीसढ़ में 8 नक्सली गिरफ्तार, राइफल और बम बनाने का सामान बरामद
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2018 5:07:40 PM
छत्तीसढ़ में 8 नक्सली गिरफ्तार, राइफल और बम बनाने का सामान बरामद

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के किरंदुल में सुरक्षाबलों ने आज आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले गुरुवार शाम को यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने दी। पल्लव ने कहा, "मुठभेड़ में करीब 20-25 नक्सली शामिल थे।"

 
सुरक्षा बल ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 303 बोर की रायफल, बम बनाने का सामान और दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए हैं।
 
एसपी पल्लव ने बताया, "किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली इलाके में 50 जवानों का संयुक्त दल गुरुवार शाम तलाशी अभियान पर निकला हुआ था। संयुक्त दल में जिला पुलिस बल, जिला रिजर्व बल और सीआरपीएफ-230 बटालियन के जवान शामिल थे। आज सुबह जवानों ने घटनास्थल की फिर से तलाशी शुरू की और 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।"
 
पल्लव के अनुसार, "जवानों ने चारों ओर से घेराबंदी कर 4 महिला और 4 पुरुष नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।"
 
इससे पहले सुकमा जिले में गुरुवार दोपहर पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली प्लाटून कमांडर मारा गया था। पुलिस ने मौके से एसएलआर बंदूक सहित भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया था।  पुलिस ने मुठभेड़ में कम से कम 6 से 8 नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने का दावा किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS