ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मिजोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी- अब भाई-भतीजावाद खत्म करने का आ गया है वक्त
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2018 3:23:34 PM
मिजोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी- अब भाई-भतीजावाद खत्म करने का आ गया है वक्त

नई दिल्ली। मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर जोरों पर है। राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को मिजोरम में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश अब कांग्रेस की फूट डालो और शासन करो की नीति को समझ चुका है। 

 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता आपलोगों का विकास नहीं, यहां की कुर्सी है। छत्तीसगढ़ से राजस्थान तक भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत सिर्फ 2-3 राज्यों में बच गई है अब, मिजोरम की जनता की जिम्मेदारी है कि अब कांग्रेस की इस करप्शन वाली कल्चर का खात्मा करें। 
 
मोदी ने कहा कि मिजोरम में सड़कों का ये हाल तब है जब मुख्यमंत्री खुद PWD के भी मंत्री हैं। बरसों से PWD मंत्रालय उन्हीं के पास है। सड़क के साथ-साथ बिजली की हालत भी खस्ता है और ये विभाग भी मुख्यमंत्री जी के पास है। गांव-गांव में लोग बिजली की कटौती से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब हमारा ये पूर्वी हिस्सा विकसित होगा। 
 
बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी यहां पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस 2008 से यहां की सत्ता पर काबिज है। कांग्रेस लगातार तीसरी जीत पर नजर बनाए हुए है। मौजूदगी विधानसभा में उनके 34 विधायक हैं जबकि एमएनएफ के पांच और मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का एक विधायक है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS