ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी पर दिए विवादि​त बयान से सीपी जोशी पर भड़के राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2018 12:10:43 PM
प्रधानमंत्री मोदी पर दिए विवादि​त बयान से सीपी जोशी पर भड़के राहुल गांधी

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से भी पिछे नहीं हट रहे हैं। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशी ने प्रधानम़त्री नरेंद्र मोदी और उमा भारती को लेकर विवादित बयान दे दिया है जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कड़ी आपत्ति जताई है।

 
राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर कहा कि सी पी जोशी जी का बयान कांग्रेस पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुख पहुंचे। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के सिद्धांतों, कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को जरूर गलती का अहसास होगा। उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए।
 
सीपी जोशी ने नाथद्वारा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि ब्राह्मण ही धर्म के बारे में बोल सकता है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपको पता है कि उमा भारती और पीएम मोदी किस जाति के हैं। जोशी ने कहा कि उमा भारती एक लोधी हैं और वो हिंदू धर्म की बात करती हैं। साथ ही उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं साध्वी ऋतंभरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह किस जाति की हैं, यह लोग धर्म के बारे में क्या जानते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS