ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस के पास विकास की कोई नीति नहीं है: अरुण जेटली
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2018 3:18:21 PM
कांग्रेस के पास विकास की कोई नीति नहीं है: अरुण जेटली

ग्वालियर। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने दृष्टिपत्र जारी करते समय कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जेटली ने कहा कि, 'कांग्रेस के पास विकास की कोई नीति नहीं है। एक युग कांग्रेस का था, 1993 से 2003 का, जब कांग्रेस गई तो प्रदेश को बर्बाद और तबाह कर गई थी। लेकिन पिछले 15 सालों में शिवराज सिंह और भाजपा ने जो विकास किया, आज कोई नहीं कह सकता कि बीमारू राज्यों में 'म' मध्यप्रदेश का था।'

 
वित्तमंत्री अरुण जेटली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इनके शासनकाल में मध्यप्रदेश में जनता के जीवनस्तर को ऊंचा ऊठाने के लिए चर्चा नहीं होती थी। कांग्रेस के जाल से बाहर निकालने का प्रयास यदि किसी राज्य ने किया तो मध्यप्रदेश ने। प्रदेश में आज की स्थिति में 10% आर्थिक विकास दर अकल्पनीय है। लगातार 20% कृषि विकास दर हासिल करते हुए मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन जाएगा यह कल्पना 2003 में नहीं की जा सकती थी। एक बीमारू राज्य को विकसित कर अन्य विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए शिवराज सिंह चौहान प्रशंसा के पात्र हैं'।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS