ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
#MeToo के चपेट में ऑल इंडिया रेडियो, मेनका गांधी ने दिए जांच के आदेश
By Deshwani | Publish Date: 15/11/2018 4:17:58 PM
#MeToo के चपेट में ऑल इंडिया रेडियो, मेनका गांधी ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। देश में इन दिनों #MeToo अभियान की लहर है। इसके ज़रिये सैकड़ों महिलाएं ख़ुद के साथ हुए यौन दुर्व्यवहारों की घटनाएं सोशल मीडिया पर ज़ाहिर कर चुकी हैं। इनमें कई दुर्घटनाएं उनके साथ कार्यस्थल पर हुई हैं। पिछले कुछ समय से ऑल इंडिया रेडियो में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं, जिन्हें लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जांच की मांग की है।

 
खबरों के अनुसार, ऑल इंडिया रेडियो के कई स्टेशनों से यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। ये मामले अधिकतर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ ही हुए हैं। इनमें से कुछ महिलाएं यहां दो दशकों से काम कर रही थीं, लेकिन शिकायत करने के बाद से अब उन्हें काम नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो कैजुअल अनाउंसर एंड कम्पेयेर्स यूनियन ने मेनका गांधी को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मामले में जांच करने को कहा है। 
 
 
शिकायतों के अनुसार, सभी आरोपी ऑल इंडिया के परमानेंट कर्मचारी हैं। आरोप लगने के बाद कुछ को आरोप मुक्त कर दिया गया तो कुछ का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अलावा, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। AICACU ने मेनका को लिखे खत में बताया था कि कैजुअल अनाउंसर या रेडियो जॉकी खुद पर हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते, क्योंकि हमेशा उन्हें नौकरी जाने का डर बना रहता है।
 
 
खत में कहा गया कि जिस भी कर्मचारी ने यौन शोषण जैसी शिकायत की, उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है और उसका साथ देने वालों को भी ऐसी ही स्थितियों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित महिलाओं ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उनके स्टेशन हेड उनको गलत तरीके से छूते तक हैं। जबसे उन्होंने शिकायत की है तब से उन्हें कोई असाइनमेंट (काम) नहीं मिल रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS