राष्ट्रीय
भाजपा के दिग्गज नेता आडवाणी का 91वां जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 8/11/2018 11:15:41 AMनई दिल्ली। भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 91 वर्ष के हो गए है। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अपने ट्वीट में पीएम ने कहा कि 'लाल कृष्ण आडवाणी का भारतीय राजनीति में अमुल्य योगदान है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से भारतीय जनता पार्टी को और कार्यकर्ताओं को सींचने का भी काम किया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।'
अपने एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि 'भारत के विकास में केंद्र में मंत्री के रुप में उनका अमूल्य योगदान रहा है। वो अपने निर्णय लेने की क्षमता और आम लोगों के सरोकार के लिए निर्णय के लिए जाने जाते हैं। भारतीय राजनीति में वैचारिक असहमति के बावजूद उन्हें इस कारण सम्मान मिलता है।