राष्ट्रीय
कल केदारनाथ जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, हर्षिल में ITBP के जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली
By Deshwani | Publish Date: 6/11/2018 2:41:07 PMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली पर उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी मंदिर में पूजा करेंगे और मंदिर में पुनर्निर्माण और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहां पर 2013 में विनाशकारी बाढ़ आई थी। प्रधानमंत्री पिछली बार केदारनाथ अक्टूबर 2017 में गए थे।
उनकी यात्रा मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए बंद होने से कुछ वक्त पहले हुई थी। केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वो आईटीबीपी के जवानों के साथ हर्षिल में दिवाली मनाएंगे। इस दैरान प्रधानमंत्री के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत और सेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरे पर वहां पर सेना की तैयारियों और बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर के चल रहे कामों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री जवानों के साथ बातचीत करेंगे और दिवाली की शुभकामनाएं देंगे।
आपको बता दें कि हर्षिल बॉर्डर भारत-चीन सीमा से करीब 45 KM की दूरी पर है। इसके पास गंगोत्री नेशनल पार्क है। इस जगह का नज़ारा भी मशहूर लाहौल-स्पीति की तरह ही है। पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी के साथ वह तीसरी बार केदारनाथ यात्रा पर होंगे।