ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
धनतेरस आज, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2018 10:32:43 AM
धनतेरस आज, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। पांच दिनों वाले दिवाली के त्योहार की शुरुआत आज से हो गई है। देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को धनतेरस 2018 की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि धनतेरस के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि हम सबको जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। 

 
 
दीपावली के दो दिन पहले आने वाले इस त्योहार को लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन गहनों और बर्तनों की खरीदारी जरूर की जाती है। धनत्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था और इसलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में पूजा जाता है। आज के दिन जो बर्तनों और मूर्ति आदि खरीदें जाते उसकी पूजा दीपावली के लिए की जाती है। इसे दीपावली का प्रारंभ माना जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और मृत्युदेव यमराज की पूजा-अर्चना को विशेष महत्त्व दिया जाता है। इस दिन को धनवंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS