ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मोदी सरकार को हराने के लिए कांग्रेस और टीडीपी आएंगे साथ: रा​हुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 1/11/2018 4:38:23 PM
मोदी सरकार को हराने के लिए कांग्रेस और टीडीपी आएंगे साथ: रा​हुल गांधी

नई दिल्ली। तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह क्षेत्रीय दलों को एक जुट कर महागठबंधन बनाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत नायडू ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद दोनों ने ऐलान किया कि मोदी सरकार को हराने के लिए कांग्रेस और टीडीपी एक साथ आएंगे। 
 
 
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि हमरा उद्देश्य भाजपा को हराकर देश को बचाना है। हमें मिलकर साथ काम करना होगा। भाजपा सभी संस्थाओं को खत्म करने में लगी है। हम देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए काम करेंगे। देश में रोजगार की कमी, भ्रष्टाचार, राफेल आदि मुख्य मुद्दे हैं, इसी पर आनेवाला चुनाव लड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि टीआरएस को हराने के लिए टीडीपी और कांग्रेस ने अपनी दुश्मनी भुला दी है। 
 
 
टीडीपी ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। देशहित में नायडू अलग-अलग दलों को एकजुट करने का काम करेंगे। चंद्रबाबू की हफ्ते भर में दूसरी दिल्ली यात्रा है। इससे पहले उन्होंने मायावती, शरद यादव और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं के साथ मुलाकात कर मंथन किया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS