ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
#MeToo प्रकरण: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, दर्ज कराया बयान
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2018 2:56:46 PM
#MeToo प्रकरण: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, दर्ज कराया बयान

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले एमजे अकबर ने आज #MeToo कैंपेन के तहत खुद पर लगे आरोपों को लेकर दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। अकबर ने कोर्ट में अपने पत्रकारिता करियर, लेखक तक के सफर की पूरी जानकारी दी और कहा कि उनका बतौर पत्रकार करियर काफी लंबा रहा है और वे काफी छोटी उम्र में ही संडे गार्जियन (कोलकाता) के एडिटर बन गए थे।

 
पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने दैनिक अखबार टेलिग्राफ से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद 1993 में एशियन एज के एडिटर बने और उसके बाद संडे गार्जियन के एडिटर। अकबर ने कहा कि उन्होंने यौन उत्पीड़न का बेबुनियाद आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस किया है।
 
अकबर ने कोर्ट को बताया कि रमानी ने उन पर कई ट्वीट्स किए लेकिन प्रिया ने यह भी कहा था कि मैंने उनके साथ कुछ नहीं किया। बता दें कि #MeToo कैंपेन के आधार पर कई महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS