ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अमृतसर रेल हादसा: पुलिस सुरक्षा में सामान्य होने लगी रेल सेवाएं, जौड़ा फाटक से गुजरी मालगाड़ी
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2018 10:34:36 AM
अमृतसर रेल हादसा: पुलिस सुरक्षा में सामान्य होने लगी रेल सेवाएं, जौड़ा फाटक से गुजरी मालगाड़ी

अमृतसर। अमृतसर में शुक्रवार को दशहरे वाले दिन हुए भयानक रेल हादसे में 59 लोगों की मौत जबकि कई  लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद अमृतसर में रेल सेवा बाधित हो गई थी। पर हादसे के कई घंटे बीतने जाने के बाद रेल सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया। इसके लिए जौड़ा फाटक पर सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए गए थे। दोपहर 2.17 बजे  मानावालां से अमृतसर के लिए यहां से मालगाड़ी गुजरी। वहीं अभी इस रेल लाइन को पूरी तरह बहाल नहीं किया गया। शान-ए-पंजाब तथा शताब्दी गाड़ी को मानांवाला स्टेशन से जालंधर के लिए रवाना कर दिया गया है। अमृतसर रेलवे स्टेशन से इस संबंधी सूचना जारी की गई। 

 
 
वहीं  सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन से लेकर जौड़ा फाटक तक पंजाब पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।  
 
वहीं इस दौरान रेल लाइनों पर धरने पर बैठे प्रदर्शकारियों तथा पुलिस में झड़प भी हुई। प्रदर्शन के दौरान किए गए पुलिस लाठीचार्ज में कुछ लोग और एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर किसी भी तरह की पथराव और लाठीचार्ज की घटना से इंकार कर रहे हैं।  इस प्रदर्शन में शिवसेना के कार्यकर्ता और उनके नेता पवन गुप्ता भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
 
 
 इस संबंधी एस.डी.एम. राजेश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। जल्द ही रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से सहायता राशि मिल गई है। जिसे जल्द ही पीड़ित परिवारों को वितरित कर दिया जाएगा।
 
लगभग 43 घंटे बाद  रेल लाइन को बहाल करवाने के लिए पुलिस ने  रेलवे लाइनों की पटरी को साफ करवाया है। रेलवे द्वारा मालगाड़ी को पहले ट्रायल के तौर पर चलाया गया। इसके बाद वहां से शान-ए-पंजाब तथा शताब्दी गाड़ी को रवाना करने का प्रयास किया जाना था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS