राष्ट्रीय
अमृतसर रेल हादसा: पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक, सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2018 10:59:15 AMअमृतसर। दशहरे के दिन अमृतसर में हुए भयानक रेल हादसे के कारण पंजाब सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपना इस्राइल दौरा रद्द कर वापस पंजाब पहुंच रहे हैं। यहां, सुबह 11 बजे वो गुरु नानक अस्पताल के बाहर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि घटना के बाद पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिये पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।
शुक्रवार को हादसे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं ताकि घटना की असली वजहों का पता चल सके। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन करने का ऐलान किया है। उन्होंने घायलों का सरकारी और निजी अस्पतालों मुफ्त इलाज कराए जाने के आदेश दिए।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'अमृतसर रेल दुर्घटना के मद्देनजर प्रदेश में आज को शोक रहेगा। सभी दफ्तर और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।