ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल, मनमोहन और सोनिया ने एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 19/10/2018 5:12:22 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल, मनमोहन और सोनिया ने एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की प्रमुख सोनिया गांधी ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, सिंह और सोनिया ने तिवारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तिवारी का गुरूवार को यहां एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

 
 
ज्ञात हो कि तिवारी केंद्र में कई बार मंत्री रहे थे और उन्होंने वित्त एवं विदेश जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाला था। वह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे थे। वह 2002-2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे।
 
उनके निधन के बाद लोगों के दर्शनार्थ उनका पार्थिव शव आज दिल्ली में रखा गया है। कल उनका शव लखनऊ जाएगा। वहां राज्य विधानसभा में उनका पार्थिव शव लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शनिवार शाम को उनका शव उत्तराखंड के पंत नगर और उसके बाद हलद्वानी में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 21 अक्टूबर को अंतिम दर्शन के बाद हलद्वानी के चित्रशील घाट पर 21 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS