ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
स्वामी सानंद की लड़ाई को हम आगे ले जाएंगे, हम उनको कभी नहीं भूलेंगे : राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2018 12:12:09 PM
स्वामी सानंद की लड़ाई को हम आगे ले जाएंगे, हम उनको कभी नहीं भूलेंगे : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंगा की सफाई और संरक्षण के लिए लंबे समय तक संघर्ष करने वाले पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल के निधन पर दुख जताते हुए आज कहा कि ‘'हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएंगे।' 

 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मां गंगा के सच्चे बेटे प्रोफेसर जीडी अग्रवाल नहीं रहे। गंगा को बचाने के लिए उन्होंने स्वयं को मिटा दिया।' उन्होंने कहा, 'हिंदुस्तान को गंगा जैसी नदियों ने बनाया है। गंगा को बचाना वास्तव में देश को बचाना है। हम उनको कभी नहीं भूलेंगे। हम उनकी लड़ाई को आगे ले जाएंगे।' 
 
 
मालूम हो कि लंबे समय से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण की मांग कर रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उन्‍हें स्वामी सानंद के नाम से जाना जाता था। स्वामी सानंद पिछले 112 दिनों से अनशन पर थे और उन्होंने नौ अक्टूबर से जल का भी त्याग कर दिया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS