राष्ट्रीय
उड़ान के दौरान दीवार से टकराया एयर इंडिया का यात्री विमान, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2018 10:53:28 AMमुंबई। त्रिची (तिरुचेरापल्ली) से दुबई के उड़ान जाने वाला एयर इंडिया का विमान IX-611 टेक-ऑफ के दौरान सेफ्टी वॉल से टकरा गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस जहाज 136 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यह घटना देर रात की है जब एयर इंडिया का एक यात्री विमान दुबई के लिए उड़ान भर रहा था। इस दौरान वह एयरपोर्ट की सेफ्टी वॉल से टकरा गया। क्षतिग्रस्त होने से विमान में तकनीकी खराबी आ गई । इसके बाद दुबई के बजाए इसे मुंबई एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में लैंडिग करना पड़ा। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोनों पायलट से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल विमान मुंबई एयरपोर्ट के पार्किंग बे में ले जाया गया है जहां नुकसान का आंकलन और रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। यात्रियों के दुबई जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही है।