राष्ट्रीय
रेलकर्मियों की दीवाली: मोदी कैबिनेट ने 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2018 2:23:20 PMनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए रेल हादसे को अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान कर दिया। इस बोनस का फायदा सीधे तौर पर 12 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा।
त्योहारी सीजन से तुरंत पहले केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर का बोनस देने का ऐलान किया है। बता दें कि ये लगातार 7वां साल है जब रेल मंत्रालय की तरफ से अपने कर्मचारियों को ये बोनस दिया जा रहा है।
हालांकि, इस बार इसकी टाइमिंग पर सवाल उठ सकते हैं क्योंकि सुबह ही रायबरेली में रेल हादसा हुआ और दोपहर तक रेल कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान कर दिया गया।