ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अंग्रेज भी छोटूराम की बात को इनकार करने से पहले 100 बार सोचते थे: प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 9/10/2018 6:32:52 PM
अंग्रेज भी छोटूराम की बात को इनकार करने से पहले 100 बार सोचते थे: प्रधानमंत्री मोदी

रोहतक। पीएम नरेन्द्र मोदी सर छोटूराम की मूर्ति का अनावरण करने के लिए आज हरियाणा के रोहतक जिले में गढ़ी सांपला पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यहां पर प्रधानमंत्री ने सर छोटू राम की 64 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। पीएम मोदी ने सर छोटू राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने विजिटर बुक में सर छोटूराम के बारे में एक संदेश लिखा। सर छोटूराम की मूर्ति का अनावरण करने के बाद सांपला के राजीव गांधी स्टेडियम में पीएम मंच पर पहुंचे।

 
 
प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों को लुभाने के लिए अपने भाषण की शुरुआत हरियाणवी बोली में किया। प्रधानमंत्री ने हरियाणवी में कहा, ' मैं आज म्हारे दीन बंधु छोटूराम की मूर्ति थामने सौंपण आया सूं, इसतै बड़ा मेरे खातर खुशी का कौण सा दिन हो सके हो। देश की सीमा पै रक्षा करण में सबतै घणै जवान, देश की करोड़ों आबादी का पेट भरण में सबते आग्गे किसान, अर खेलां में सबते ज्यादा मैडल जीतण आलै खिलाड़ी देण आली हरियाणे की धरती नैं मैं प्रणाम करूं सूं।'
 
 
उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के सभी जागरूक नागरिकों को बधाई देता हूं। हमारे देश में समय-समय पर महान विभूतियां जन्म लेती रही हैं, जो अपना जीवन काल सिर्फ समाज की सेवा और देश को दिशा दिखाने में समर्पित कर रहे हैं। ऐेसे व्यक्ति हर चुनौती को पार करके खुद को खपाकर समाज का सुधार करते हैं। हमें गर्व है कि चौधरी छोटूराम का जन्म इस हरियाणा की धरती पर हुआ है। छोटूराम जी देश के उन समाज सुधारकों में से थे, जिन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
 
पीएम मोदी ने गन्नौर के बड़ी में 172 एकड़ में लगने वाली रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री का शिलान्यास भी किया। केंद्र सरकार ने इस कार्य के लिए रेलवे को 482 करोड़ रुपये के ग्रांट ऑन डिंमांड बजट को मंजूरी दी है। हरियाणा सरकार का दावा है कि रेल कोच फैक्ट्री गन्नौर व सोनीपत जिला के लोगों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगी। यह हरियाणा में रेलवे का सबसे बड़ा व पहला प्रोजेक्ट होगा। 
 
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री और सर छोटूराम के नाती बीरेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन समेत प्रदेश के सभी भाजपा सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद थे।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS