ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
इंदौर पहुंचे अमित शाह, महालक्ष्मी पूजा के बाद होगी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 6/10/2018 1:17:03 PM
इंदौर पहुंचे अमित शाह, महालक्ष्मी पूजा के बाद होगी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को इंदौर पहुंच गए। यहां पार्टी नेताओं ने उनकी अगवानी की। वहीं, एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतरे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विशेष विमान से अपराह्न 12 बजे इंदौर पहुंचे। हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने की।
 
शाह राजवाड़ा क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पूजा कर भाजपा के चुनावी अभियान महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे।  वह दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। इस आयोजन से मीडिया को दूर रखा गया है। 
 
अमित शाह इंदौर से झाबुआ जाएंगे, जहां वह जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह जावरा में किसान सम्मेलन, उज्जैन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ग्वालियर पहुंचने वाले हैं। वह यहां से मुरैना जाएंगे, जहां भूमिहीनों के सत्याग्रह को संबोधित करेंगे। उनका जबलपुर जाने का भी कार्यक्रम है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS