ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
साझा प्रेसवार्ता में मोदी का ऐलान- रूस की मदद से पूरा होगा मिशन गगनयान
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 2:47:27 PM
साझा प्रेसवार्ता में मोदी का ऐलान- रूस की मदद से पूरा होगा मिशन गगनयान

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच बहुप्रतिक्षित S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम डील पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील के तहत भारत रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के 5 सेट खरीदेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के बाद नई दिल्ली में इस डील पर हस्ताक्षर किए गए। भारत और रूस के बीच कुल 8 समझौते हुए हैं।
 
साझा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम एक ऐसे देश के राष्ट्रपति के रूप में आपका स्वागत कर रहे हैं जिसके साथ हमारे अद्भुत संबंध हैं। पुतिन द्वारा सोची में आयोजित सम्मेलन से दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत हुए। मोदी ने कहा कि रूस के साथ अपने संबंधों को भारत सर्वोच्च प्राथमिकता देता है, तेजी से बदलती दुनिया में हमारे संबंध काफी अहम हैं। वैश्विक मामलों पर हमारे सहयोग को नए मकसद मिले हैं। PM बोले कि दोनों देशों के बीच नेचरल रिसोर्स, HRD, सौर ऊर्जा, टेक्नॉलोजी, सागर से लेकर अंतरिक्ष तक आज कई अहम समझौते हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा में रूस हमेशा साथ रहा है, हमारा अगला लक्ष्य भारत के गगनयान मिशन को अंतरिक्ष में भेजना है इसमें रूस हमारी पूरी सहायता करेगा। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी भारत और रूस ने करार किए हैं। भारत और रूस के बीच एस-400 के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भी समझौता हुआ। एक इंडियन मॉनिटरिंग स्टेशन साइबेरिया के पास रूस के नोवोसिबिर्क शहर में स्थापित किया जाएगा। भारत और रूस के बीच होने वाली इस बातचीत पर पूरी दुनिया की नजर है। इससे पहले गुरुवार की शाम को पुतिन भारत के दो दिनों के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और डिनर पर चर्चा की।
 
अमेरिका को भारत और रूस की यही दोस्ती रास नहीं आ रही। इधर पाकिस्तान की भी इस करार पर नजर है। पुतिन की भारत यात्रा से ठीक पहले अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों को रूस के साथ किसी तरह के महत्वपूर्ण खरीद-फरोख्त समझौते की दिशा में बढ़ने से आगाह किया और संकेत दिया है कि ऐसे मामले में वह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सकता है। S-400 300 किलोमीटर की रेंज तक मार कर सकता है। यह 'फायर एंड फॉरगेट' की नीति पर काम करता है। S-400 जहां कई स्तर के डिफेंस सिस्टम पर काम करता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS