ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बच्ची से दुष्कर्म के बाद गुजरात में बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों पर हमला
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2018 2:21:01 PM
बच्ची से दुष्कर्म के बाद गुजरात में बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों पर हमला

नई दिल्ली/पटना। गुजरात के साबरकांठा जिला स्थित एक कंपनी में 14 माह की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूंट पड़ा है। उन्होंने अपना गुस्सा बिहारियों के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के लोगों पर निकाला है। यहां बिहारी मजदूरों को घेर कर निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
 
गुजरात में ठाकोर सेना द्वारा घटना के बाद हंगाम किया जा रहा है। ठाकोर सेना द्वारा परप्रांतियों के घरों पर हमला किया जा रहा है। हिंसा के बीच बिहारी मजदूर दहशत में हैं। वहीं, कई स्थानों से परप्रांतिय मजदूर पलायन भी कर चुके हैं। शुक्रवार को भी बड़ी तादाद में हिम्मतनगर से बिहार के मजूदरों के पलायन करने की सूचना मिल रही है।
 
वहीं, स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कहीं ठेले पलटने की घटना हो रही है, तो कहीं रिक्शा चालक को पीटा जा रहा है। हिंसा फैलाने वाले लोगों का कह रहे हैं- बाहरी लोग राज्य छोड़ दें और गुजराती लोगों को बचाया जाना चाहिए। हालांकि पुलिस हिंसा करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। बताया जा रहा है कि इंद्राड गांव में एक कॉलोनी में रहने वाले परप्रांतियों लोगों के घर पर 100-150 लोगों ने हमला किया है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने का कोशिश की। वहीं, 15 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
 
अब खरब मिली है कि गुजरात राज्य के गृह विभाग ने इस मामले में संज्ञान लिया है। राज्य में कहां और कितने स्थानों पर हिंसा की घटना हुई है। इस पर उच्च स्तर पर जानकारी मांगी है। वहीं, आईबी को भी सतर्क किया है। साथ ही पुलिस को पेट्रोलिंग करने और फौरन सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
 
गौरतलब है कि गुजरात के हिम्मतनगर शहर के गांभाइ पुलिस थाने इलाके में भावपूर गांव के पास स्थित एक कंपनी में 14 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्ण किया गया। दुष्कर्म की घटना को कंपनी के वर्कर के द्वारा अंजाम दिया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसे वहीं फेंक दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चो को रिकवर कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
घटना के बाद गांव के लोगों में काफी गुस्सा था। स्थानीय लोगों ने कई कारों और बाइकों को जला डाला। साथ ही कंपनी में काम करने वालों के घरों में भी आग लगा दी। देखते ही देखते यह मामला काफी बढ़ गया। और राज्य के कई हिस्सों में इसका विरोध होने लगा। वहीं, गुस्से में लोगों ने परप्रांतीय लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं, गुजरात से बाहर के लोगों को यहां से पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS