ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2018 12:13:55 PM
सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी पीड़ितों की सहायता के लिए भारत ने व्यापक अभियान शुरू करते हुए दो विमान और नौसेना के तीन पोत भेजे हैं जिनमें राहत सामग्री लदी है।  विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
 
मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच एक अक्टूबर को टेलीफोन पर हुई बातचीत तथा इंडोनेशिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहायता स्वीकार किए जाने के बाद भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया। वायुसेना के दो विमान बुधवार की सुबह चिकित्साकर्मियों और राहत सामग्री के साथ इंडोनेशिया रवाना हुए। इन विमानों में सी-130 जे और सी-17 शामिल हैं।
 
सी-130 जे विमान से तंबुओं और उपकरणों के साथ एक मेडिकल टीम भेजी गई है। इन उपकरणों की मदद से अस्थाई अस्पताल भी बनाए जा सकते हैं। सी-17 विमान से तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए दवाएं, जेनरेटर, तंबू और पानी आदि सामग्री भेजी गई है। विमान राहत सामग्री के साथ बुधवार की शाम इंडोनेशिया पहुंच गये।
 
मंत्रालय ने बताया कि नौसेना के तीन पोतों - आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईएनएस शार्दुल - के छह अक्टूबर को इंडोनेशियाई द्वीप सुलावेसी पहुंचने की संभावना है।  गौरतलब है कि इंडोनेशिया में शुक्रवार को 7।5 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे सुनामी पैदा हुयी थी। भूकंप और सुनामी के कारण वहां भारी तबाही हुई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS