ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
3 बार टूटने के बाद तैयार हुआ प्रियंका का आशियाना, नवरात्रों में कर सकती हैं गृह प्रवेश
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2018 11:01:14 AM
3 बार टूटने के बाद तैयार हुआ प्रियंका का आशियाना, नवरात्रों में कर सकती हैं गृह प्रवेश

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा शिमला के छराबड़ा में बन रहे अपने आशियाने का फाइनल काम देखने पहुंची हैं। उनके बंगले का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आ रही खबरों के मुताबिक प्रियंका नवरात्र में गृह प्रवेश कर सकती हैं। प्रियंका वाड्रा अपने घर का जायजा लेने सोमवार को शिमला पहुंची थीं। 
 
प्रियंका ने मंगलवार को बंगले के आर्किटेक्ट के साथ पूरे घर को देखा। प्रियंका आने वाली नवरात्रि या फिर दीवाली पर बंगले में गृह प्रवेश कर सकती हैं। इससे पहले प्रियंका तीन बार बंगले को तुड़वा चुकी हैं और अब बंगले को फाइनल टच देने का काम चल रहा है। शिमला में बन रहा प्रियंका का आशियाना विवादों में रह चुका है। प्रियंका पर धारा 118 की अवेहलना का आरोप भी लग चुका है। 
 
प्रियंका के इस घर को पहाड़ी शैली में तैयार किया गया है। इसकी छत पर पहाड़ी स्लेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए लकड़ी का इस्तेमाल काफी किया गया है। बता दें कि पिछले कई सालों से चल रहे है इस बंगले के निर्माण को प्रियंका तीन बार तुड़वा चुकी हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS