ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने कहा, सत्य और अहिंसा देश की बुनियाद
By Deshwani | Publish Date: 2/10/2018 12:53:05 PM
गांधी जयंती पर राहुल गांधी ने कहा, सत्य और अहिंसा देश की बुनियाद

नई दिल्ली। महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती और उनके भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के खिलाफ अपना राजनीतिक संघर्ष शुरू करने जा रहे हैं। गांधीजी के सेवाग्राम आश्रम में राहुल गांधी और बाकी नेता प्रार्थना सभा भी करेंगें। वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्य एवं अहिंसा भारत की बुनियाद हैं और सच्चे देशभक्तों को इनकी रक्षा करनी होगी।

   
 
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष ने आज सुबह राजघाट पहुंचकर बापू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अॢपत किए। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि गांधी जी कोई एक स्थिर प्रतिमा नहीं हैं, बल्कि वह जीवंत विचार और मूल्य हैं जिनका अनुसरण समूचे भारत में किया जाता है।
 
 
राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा  लिए जिये और इन्हीं के लिए उन्होंने बलिदान दिया। सत्य और अङ्क्षहसा हमारे देश की बुनियाद हैं। सच्चे देशभक्तों को इनकी क्षा करनी चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए कहा कि शांति, अङ्क्षहसा, प्रेम, भाईचारे, बहुलतावाद और समरसता के विचारों को बनाये रखना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी को बापू के जीवन के ये अटूट विचार पुन: आत्मसात करने चाहिये। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS