राष्ट्रीय
डेंगू-मलेरिया से अलग दिल्ली में आया यह जानलेवा रोग, ले चुका है 24 जानें
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2018 11:29:51 AMनई दिल्ली। दिल्ली वाले डेंगू और मलेरिया से पहले ही डरे थे, इसी बीच एक खतरनाक बीमारी का प्रकोप आ गया है। यह बीमारी जानलेवा साबित हो रही है। कुछ ही महीनों में इससे 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तर दिल्ली के एक अस्पताल में डिप्थीरिया से दो और लोगों के मरने की खबर मिली है। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मरने वालों में पांच लोग दिल्ली के हैं जबकि शेष अन्य राज्यों के हैं।