राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 28/9/2018 6:03:13 PMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि उनके असाधारण काम ने उन्हें करोड़ों देशवासियों का प्रिय बना दिया।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय लता दीदी, आपको आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। दशकों के आपके असाधारण काम ने आपको करोड़ों भारतीय का प्रिय बना दिया। आप हमेशा अपने देश के विकास को लेकर उत्साहित रही हैं। ईश्वर आपको अच्छे स्वास्थ्य के साथ लंबी आयु प्रदान करें।’’
लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर आज 89 साल की हो गईं। 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में लता मंगेशकर का जन्म हुआ था।