ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
धूमधाम से मनाई जाएगी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ, PM मोदी भी होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2018 11:02:43 AM
धूमधाम से मनाई जाएगी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ, PM मोदी भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। पीएम मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ में शामिल होंगे। इसे 'पराक्रम पर्व' के रूप में मनाया जाएगा। इससे जुड़ा मुख्य कार्यक्रम देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर होगा। जानकारी के मुताबिक पूर देश में तीन दिनों तक यह कार्यक्रम चलेगा। पराक्रम पर्व के तहत पूरे देश 28 से 30 सितंबर तक कार्यक्रम होंगे। इससे जुड़ी जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को इंडिया गेट पर मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें रक्षा मंत्री और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी भाग लेंगे। 29 और 30 सितंबर को इंडिया गेट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें कैलाश खेर और सुखविंदर जैसे कलाकार देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश करेंगे।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पराक्रम पर्व के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो भी दिखाया जाएगा। यानि जिस Surgical Strike को राहुल गांधी और कांग्रेस झुठलाने की कोशिश करते रहे, वो अब पूरे देश के सामने होगा। यही नहीं कांग्रेस शासित पंजाब ने भी इस पराक्रम पर्व को मनाने के लिए तैयारी की है। और इस आशय का पत्र भी लिखा है। बताया जा रहा है कि इन 3 दिनों में मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री भी देश के अलग-अलग जगहो पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। बीजेपी ने भी अपनी तरफ से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी की है।
 
एक तरफ राफेल को लेकर राहुल गांधी मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए ये दिखाने की कोशिश की जाएगी कि जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस गलत बयानबाजी करती रही है ठीक उसी तरह से अब सेना का मनोबल तोड़ने के लिए उसके द्वारा राफेल को लेकर भी भ्रम फैलाया जा रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS