राष्ट्रीय
अरुण जेटली ने कहा, कांग्रेस के आरोपों के बावजूद रद्द नहीं होगी राफेल डील
By Deshwani | Publish Date: 23/9/2018 10:44:14 AMनई दिल्ली। राफेल डील को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में डील रद नहीं होगी। अरुण जेटली ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के आरोपों के बावजूद राफेल डील रद्द नहीं होगी। जेटली ने राहुल द्वारा संसद में आंख मारने और प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को जबरदस्ती गले लगाने पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन लाफ्टर चैलेंज नहीं कि आप किसी को गले लगाओ या आंख मारो। वित्त मंत्री ने फ्रांस्वा ओलांद के बायन को विरोधाभासी बताया। उल्लखेनीय है कि कांग्रेस ने राफेल डील को इस बार लोकसभा में मुद्दा बनाया है। राहुल गांधी राफेल पर पीएम मोदी से लेकर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण तक को घेर चुके हैं।