ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मुजफ्फरनगर: बुर्का पहनकर शोरूम पहुंचीं 3 महिलाएं, 50 लाख रुपये के गहने लेकर हुईं फरार
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2018 10:56:15 AM
मुजफ्फरनगर: बुर्का पहनकर शोरूम पहुंचीं 3 महिलाएं, 50 लाख रुपये के गहने लेकर हुईं फरार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में गुरुवार शाम को चोरी की वारदात से सर्राफा व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया। यहां तीन बुर्काधारी महिलाएं ज्‍वैलरी के एक शोरूम में पहुंचीं और वहां एक बक्‍से में रखे 50 लाख रुपये कीमत के गहने लेकर फरार हो गईं। महिलाओं की ओर से अंजाम दी गई चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सर्राफ व्यापारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन शोरुम पहुंची और व्यापारी से मामले की जानकारी जुटाकर सीसीटीवी की मदद से महिलाओं की तलाश में जुट गई। यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह रोड स्थित जय शिव ज्वैलर्स का है। यहां गुरुवार शाम 3 बुर्काधारी महिला शोरूम में पहुंचीं और वहां मौजूद व्यापारी से सोने के गहने दिखाने की बात कही। इस पर व्यापारी अपने सहयोगी की मदद से महिलाओं को सोने के जेवरात दिखाने लगा। इसी दौरान उन्‍हें गहने दिखाने के लिए गहनों से भरा बक्‍सा बगल में ही रखा था।
 
शोरूम में लगे सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों महिलाएं इस बक्‍से को धीरे-धीरे अपने पास खिसकाती हैं। इसके बाद जैसे ही व्‍यापारी की नजरें इस बक्‍से से हटती हैं और कुछ और गहने महिलाओं को दिखाने के लिए लेने जाता है। वैसे ही तीनों महिलाएं जेवरों से भरे इस बक्‍से को लेकर फरार हो गईं। व्यापारी को उसके साथ हुई इतनी बड़ी घटना का जरा सा भी अहसास नहीं होता है। लेकिन शोरूम में लगे सीसीटीवी में महिलाओं द्वारा की गई यह चोरी कैद हो जाती है। इसके बाद जैसे ही व्यापारी को उस बक्‍से के गायब होने का पता चला तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
 
व्यापारी ने बताया कि दुकान पर तीन महिलाएं पहुचीं थीं। ये महिलाएं सोने के जेवर से भरा बक्‍सा लेकर फरार हो गई हैं। व्‍यापारी के मुताबिक उस बक्‍से में करीब 50 लाख रुपये के गहने थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS