ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दिल्ली में गिरफ्तार हुआ चीन का जासूस, इस तरह बनवाया था पासपोर्ट और आधार कार्ड
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2018 10:40:36 AM
दिल्ली में गिरफ्तार हुआ चीन का जासूस, इस तरह बनवाया था पासपोर्ट और आधार कार्ड

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को गुरुवार(20 सितंबर) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक चाइना के बिजनेस मैन को जासूसी के संदेह पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान चार्ली पेंग के रूप में की है। गिरफ्तारी के बाद चीन के जासूस को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 
 
चीन के इस जासूस के पास से पुलिस को भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड मिला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चार्ली का पासपोर्ट मणिपुर से जारी किया गया है, जबकि आधार कार्ड पर दिल्ली के द्वारका इलाके का पता दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने चार्ली के बॉस को हिरासत में लिया है। चार्ली पेंग के बॉस से एक फॉर्च्यूनर कार, साढ़े तीन लाख भारतीय करेंसी, 2000 हज़ार डॉलर, 22 हाज़र थाई करेंसी मिली है।
 
सूत्रों के मुताबिक, चार्ली गुरुग्राम के डीएलएफ में रह रहा था और वहीं से अपनी कंपनी चला रहा था। सूत्रों का ये भी कहना है कि चार्ली अपने काम के अलावा मनी एक्सचेंज का भी काम करता था, इसलिए उसका संपर्क कई बड़े हावाला कारोबारियों से हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि चार्ली के तार देश के बड़े हवाला कारोबारियों से जुड़े होने के संकेत मिलने के बाद उनकी तलाश में कागजातों की छानबीन की जा रही है। 
 
पुलिस के पास से जो भारतीय पासपोर्ट मिला है, वह मणिपुर का है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, चार्ली पांच साल पहले भारत आया था और मणिपुर में रहने वाली एक लड़की से शादी के बंधन में बंधा। मणिपुर की लड़की से शादी करने के बाद चार्ली ने भारतीय पासपोर्ट बनवाया और फिर गुरुग्राम में आकर रहने लगा। हालांकि अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार चार्ली ने दिल्ली के द्वारका के पते पर आधार कार्ड कैसे बनवाया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS