राष्ट्रीय
जम्मू कश्मीर के शोपियां में 4 पुलिसकर्मी लापता, हिजबुल आतंकी ने दी थी धमकी
By Deshwani | Publish Date: 21/9/2018 10:38:20 AMश्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार सुबह 3 एसपीओ समेत 4 पुलिसकर्मियों के लापता होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात हिजबुल के आतंकवादियों ने एसपीओ को धमकी दी थी। गुरुवार को हिजबुल आतंकवादियों की ओर से एसपीओ को एक ऑडियो जारी कर कहा था उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, जिसके कुछ देर बाद ही पुलसकर्मी लापता हो गए।
पुलिसकर्मियों के लापता होने की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों के साथ पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है। अभियान के तहत लापता पुलिसकर्मियों को तलाशने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि यह आतंकवादियों द्वारा किया गया काम है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले कई बार घाटी में आतंकवादी पुलिसकर्मियों और सेना को निशाना बना चुके हैं। इससे पहले आतंकियों ने पुलिसकर्मी को किडनैप कर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी, जिसके बाद पूरे राज्य में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।