ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार, केस दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2018 3:18:38 PM
यूपी की पूर्व मंत्री संगीता यादव को जलाने के आरोप में ससुर गिरफ्तार, केस दर्ज

जौनपुर। उत्‍तर प्रदेश की पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव जलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उनके सास, ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। साथ ही उन्‍हें जलाने के आरोप में उनके ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। संगीता यादव ने आरोप लगाया है कि रविवार रात को उनके पति के इशारे पर सास-ससुर ने पहले उन्‍हें बंधक बनाया और फिर उनपर मिट्टी का तेल डाला। इसके बाद उनपर आग लगाकर उन्‍हें मारने का प्रयास किया। संगीता यादव की हालत अभी नाजुक है। उनका इलाज चल रहा है।
 
यूपी की पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और महिला सपा नेता संगीता यादव रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से जल गई थीं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्‍हें निजी अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है। सपा नेता के जलने की खबर मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, सपा नेता पूनम मौर्या समेत भारी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया।
 
बदलापुर के थानाध्यक्ष ने सोमवार को बताया था कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि ग्राम बिठुवा कला निवासी समाजवादी पार्टी में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रही संगीता यादव रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग जाने से बुरी तरह झुलस गईं हैं। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 100 के स्टाफ ने उनको ले जाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस बात की सूचना उनके मायके वालों को दी गई।
 
घायल अवस्था में संगीता यादव ने जिला अस्पताल में पत्रकारों को बयान दिया था कि उनको पति के इशारे पर सास और ससुर ने आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। सास और ससुर लगातार जमीन खरीदने और बिजनेस करने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे थे। मुझे काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था। रविवार रात मुझे आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।
 
संगीता यादव की शादी 2 साल पूर्व इंजीनियर दुर्गेश यादव से बदलापुर थाना क्षेत्र के बिठुवा कला में हुई थी। उनका मायका जनपद के ही मछली शहर थाना क्षेत्र के ग्राम सगरे कठहित खास है। समाजवादी पार्टी सरकार में संगीता यादव ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थी। उन्हें  सरकार की तरफ से राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। वो शिवपाल यादव की काफी करीबी रही है। उन्‍हें जौनपुर में एक निजी अस्पताल में अब भर्ती कराया गया है। इस संबंध में जिला चिकित्साधीक्षक ने बताया कि वो 10 प्रतिशत जली अवस्था में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS