ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
इसरो ने PSLV-S42 से 2 विदेशी सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्‍थापित किए, पीएम मोदी ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 17/9/2018 11:03:09 AM
इसरो ने PSLV-S42 से 2 विदेशी सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्‍थापित किए, पीएम मोदी ने दी बधाई

श्रीहरिकोटा/नई दिल्‍ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को अपने अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया और कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। नोवाएसएआर का इस्तेमाल वन्य मानचित्रण, भू उपयोग और बर्फ की तह की निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी के लिए किया जाना है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई। इसरो ने पीएसएलवी सी 42 का सफल प्रक्षेपण किया और ब्रिटेन के दो उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाया। यह प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष कारोबार में भारत के महासामर्थ्य को दर्शाता है।’’
 
एस 1-4 का उपयोग संसाधनों के सर्वेक्षण, पर्यावरण निगरानी, शहरी प्रबंधन तथा आपदा निगरानी के लिए किया जाएगा। दोनों उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी-सी42 अंतरिक्षयान रविवार रात 10:08 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लांचपैड से रवाना हुआ।
 
पीएसएलवी ने उपग्रहों को प्रक्षेपण के 17 मिनट 45 सैकंड बाद कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो अध्यक्ष के सीवन ने कहा कि मिशन सफल रहा। उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में 10 उपग्रह मिशन और आठ लांच व्हीकल मिशन का प्रक्षेपण किया जाएगा। सीवन ने कहा कि इसरो का चंद्र मिशन तीन जनवरी, 2019 को प्रक्षेपित किया जाएगा। करीब छह महीने पहले ही इसरो ने आईएनआरएसएस-1आई नौवहन उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS