ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव 2019: क्रिकेट की तर्ज पर भाजपा ने जीत के लिए बनाया ‘टी-20’ फॉर्मूला
By Deshwani | Publish Date: 16/9/2018 1:51:58 PM
लोकसभा चुनाव 2019: क्रिकेट की तर्ज पर भाजपा ने जीत के लिए बनाया ‘टी-20’ फॉर्मूला

नई दिल्‍ली। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में पिछली बार की तरह नतीजे दोहराने के लिए भाजपा ‘टी-20’ फॉर्मूला आजमायेगी। हालांकि ये क्रिकेट वाला टी-20 फॉर्मूला नहीं है। इसका मतलब है, एक कार्यकर्ता 20 घरों में जाकर चाय पिएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उन घरों के सदस्यों को देगा। टी-20 के अलावा बीजेपी ने '''हर बूथ 10 यूथ'', नमो ऐप संपर्क पहल एवं बूथ टोलियों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचने का कार्यक्रम तैयार किया है। बीजेपी ने अपने सांसदों, विधायकों, स्थानीय एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को कहा है।

 
इस संबंध में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्‍येक गांव में जाएं और कम से कम 20 घरों में जाकर चाय पिएं.’’ इस ‘टी-20’ पहल का मतलब जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है। उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने आक्रामक प्रचार शैली अपनाई थी। इसमें खास तौर पर सूचना तकनीक माध्यम का उपयोग किया गया था। इसका खास आकर्षण 3-डी रैलियों का आयोजन था।
 
 
इन 3-डी रैलियों में एक ही समय में कई स्थानों पर बैठे लोगों के साथ एक साथ जुड़ने की पहल की गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोड़ने और चाय पे चर्चा की पहल भी की गई थी। अगले लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी अपने उस अभियान को और व्यापक स्तर पर ले जाना चाहती है। बीजेपी ने बूथ स्तर के लिये एक विस्तृत रणनीति बनाई है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे नरेंद्र मोदी ऐप से अधिकाधिक लोगों को जोड़ें।
 
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि अगले सप्ताह नरेंद्र मोदी ऐप का नया प्रारूप आने वाला है जिसमें पहली बार कार्यकर्ताओं के कार्यों के संबंध में भी एक खंड होगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता क्या करने वाले हैं, उसका एक खंड ऐप में होगा। इसमें बताया जायेगा कि लोगों को कैसे जोड़ना है। ऐप में कुछ साहित्य, छोटे-छोटे वीडियो और ग्राफिक्स के रूप में सूचनाएं भी होंगी।
 
 
पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100 लोगों को नरेंद्र मोदी ऐप से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हर बूथ पर पार्टी के सभी मोर्चों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही है जो मोदी सरकार एवं राज्य सरकार (जहां बीजेपी की सरकारें हैं) की योजनाओं से होने वाले सीधे लाभ की जानकारी देगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS