ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
हिंदी दिवस: तेजी से आगे बढ़ रही है मातृभाषा, डिजिटल इंडिया ने दी रफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2018 10:38:22 AM
हिंदी दिवस: तेजी से आगे बढ़ रही है मातृभाषा, डिजिटल इंडिया ने दी रफ्तार

नई दिल्ली। देश की मातृभाषा हिंदी लोगों के बीच सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है। पिछले कुछ समय में हिंदी ने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। हिंदी को आगे बढ़ाने का श्रेय तमाम बड़ी विदेशी कंपनियां को जाता है जो इस भाषा को बढ़ावा दे रही हैं। हाल में आए आकंड़ों के मुताबिक 43.63% लोग देश में हिंदी भाषा बोलते हैं, जबकि 2001 में यह आंकड़ा 41.3% था। साल 2001 में लगभग 42 करोड़ लोग हिंदी बोलते थे। तकरीबन 10 साल बाद 2011 में ये आकंड़ा 52 करोड़ के पार हो गया। हाल ही में जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2001 से 2011 के बीच हिंदी बोलने वाले 10 करोड़ लोग बढ़ गए है। 
 
दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में डिजिटल माध्यम में हिंदी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी, जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है। 2021 में हिंदी में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले अंग्रेजी में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से अधिक हो जाएंगे। गूगल के अनुसार हिंदी में सामग्री पढ़ने वाले हर वर्ष 94% बढ़ रहे हैं, जबकि अंग्रेजी में 17% प्रतिवर्ष है। अमेजन इंडिया ने हाल ही में अपना एप हिंदी में लॉन्च किया है। ओएलएक्स, क्विकर जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही हिंदी में उपलब्ध हैं। स्नैपडील भी अब हिंदी में आ चुका है। 
 
2021 तक 8.1 करोड़ लोग डिजिटल पेमेंट के लिए हिंदी का उपयोग करने लगेंगे, जबकि 2016 में यह संख्या 2.2 करोड़ थी। सरकारी कामकाज के लिए 2016 तक 2.4 करोड़ लोग हिंदी का इस्तेमाल करते थे जो 2021 में 94 करोड़ हो जाएंगे। गूगल-केपीएमजी रिसर्च, सेंसस इंडिया, आईआरएस सर्वे के अनुसार देश में हिंदी अखबार पढ़ने वालों की संख्या 17.6 करोड़ है। 2014 में यह 12.1 करोड़ थी, यानी हिंदी अखबार पढ़ने वालों की संख्या 45% बढ़ी है। 
 
मंत्री और अधिकारी ही नहीं करते हिंदी का प्रयोग हाल ही में राजभाषा विभाग के सचिव ने कहा है कि मंत्रियों और विभागों की ओर से मिलने वाले पत्रों में सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत ही हिंदी में होते हैं। हालांकि अधिकांश मंत्री दावा करते हैं कि वे 50 से 60 प्रतिशत पत्र-व्यवहार हिंदी में करते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS