ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता और पार्टी के नाम को लेकर केस दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 5/9/2018 11:01:12 AM
राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता और पार्टी के नाम को लेकर केस दर्ज

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता तथा उनकी पार्टी के नाम को लेकर मंगलवार को एक परिवाद पत्र दायर किया गया। वकील सुधीर कुमार ओझा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती कुमारी सिंह की अदालत में गांधी की भारतीय नागरिकता तथा उनकी पार्टी के नाम को लेकर एक परिवाद पत्र दायर किया। 

टिप्पणियां ओझा ने गांधी पर भारतीय और इतालवी पासपोर्ट रखने तथा उक्त यूरोपीय देश में आयोजित एक चुनाव में मतदान करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि गांधी की पार्टी का वास्तविक नाम "इंदिरा कांग्रेस इंडिया" है और उन्होंने "इंडियन नेशनल कांग्रेस" के नाम का उपयोग कर राष्ट्र के साथ धोखा किया है। उन्होंने अदालत से मामले की जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। इससे पहले गत 25 अगस्त को ओझा ने गांधी पर अपने विदेशी दौरे के क्रम में एक बयान देकर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए उनपर मानहानि का एक परिवाद पत्र दायर किया था।    

वहीं कांग्रेस पर राजनीतिक अवसरवादिता के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि संप्रग शासनकाल के दौरान सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) ‘‘नक्सलियों के लिए समर्थन का आधार’’ थी और पार्टी के कुछ नेताओं ने नक्सलवाद का ‘‘महिमामंडन’’ किया। कांग्रेस के खिलाफ आरोपों की बौछार करते हुए भाजपा ने ‘‘नक्सलियों से संबंध’’ रखने वाले लोगों को दिग्विजय सिंह एवं जयराम रमेश जैसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के कथित समर्थन पर भी सवाल उठाए। भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS