राष्ट्रीय
कोलकाता के तारातला में पुल गिरने से बड़ा हादसा, कई लोगों के मरने की आशंका
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2018 5:24:54 PMकोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक पुल गिर गया है। माजेरहाट पुल तारातला में गिरा है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। कई गाड़ियां पुल के नीचे दब गई हैं। पुल के ऊपर से कई गाड़ियां गुजर रही थीं। ये पुल बेहाला और इकबालपुर को जोड़ता है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।